29.7 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

सेमरा में ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ घायल

- Advertisement -

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के सेमरा स्थित ट्रक की चपेट में आने से सोमवार को बाइक सवार अधेड़ की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक के चक्के में बाइक फंसने से ट्रक चालक गाड़ी बंद कर चाबी लेकर फरार हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से काफी प्रयास के बाद बाइक को ट्रक के नीचे से निकाला। जानकारी के अनुसार डांडी दुल्हीपुर निवासी कृपा शंकर तिवारी 50 वर्ष रामनगर से वापस यूपी 65 बीयू 1976 टीवीएस स्पोर्ट बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह पड़ाव-रामनगर मार्ग पर स्थित सेमरा गांव मजार के पास पहुंचे तभी ब्रेकर पार करते हुए अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराकर गिर गए और उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गया‚ जिससे बाइक सवार कृपा शंकर तिवारी कि एक पांव को कुचलते हुए आगे बढ़ गया‚ लेकिन बाइक ट्रक में फंस गया जिससे ट्रक आगे न बढ़ सका। यह देख ट्रक चालक हड़बड़ाहट में वाहन को मौके पर ही छोड़कर चाबी लेकर फरार हो गया। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। खबर लिखे जाने तक कृपा शंकर तिवारी की हालत चिंताजनक बनी हुई थी वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो से ज्यादा ब्रेकर होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights