26.4 C
Chandauli
Saturday, August 23, 2025

Buy now

ईद-उल-अजहाः शांति व सद्भाव के साथ रविवार को मनेगी बकरीद

- Advertisement -

चंदौली ईदगाह में सुबह 07ः30 बजे पढ़ी जाएगी नमाज

Young Writer, चंदौली। बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्यौहार रविवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर शनिवार को पूरे दिन मस्जिदों व ईदगाह साफ-सफाई व तैयारियों का दौर चला। वहीं घरों में सेवई व अन्य पकवान बनाने की भी तैयारियां चलती रही। चंदौली स्थित ईदगाह में सुबह 07ः30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। वहीं जामा मस्जिद में भी सुबह 07ः30 बजे नमाज मुकम्मल की जाएगी। शाही मस्जिद में सुबह 07 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
उधर, दूसरी ओर त्यौहार के मद्देनजर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में त्यौहार को लेकर तैयारियां चली। कुर्बानी को लेकर जहां बकरों की डिमांड अंतिम समय में बनी रही। वहीं सेवई आदि की भी खरीद फरोख्त जमकर हुई। त्यौहार को देखते हुए खोआ के दाम आसमान छूते रहे। बेतहाशा महंगाई के बावजूद भी त्यौहार को देखते हुए लोगों ने आवश्यतानुसार सेवई आदि की खरीद की। जनपद के बड़गांवा गांव स्थित मस्जिद में सुबह 07ः30 बजे नमाज अदा की जाएगी। चकिया स्थित ईदगाह में सुबह 07 बजे ईद की नमाज मुकम्मल होगी। वहीं इलिया कस्बा स्थित ईदगाह में सुबह 07ः30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी। सैयदराजा नगर स्थित ईदगाह में सुबह 07ः30 बजे नमा अदा की जाएगी। बबुरी कस्बा स्थित ईदगाह में 07 बजे तथा जामा मस्जिद में सुबह 07ः30 बजे बकरीद की नमाज मुस्लिम बंधु अदा करेंगे। कमालपुर कस्बा स्थित ईदगाह में 07ः20 पर नमाज अदा की जाएगी। सकलडीहा के हाफिज गुलाम रब्बानी ने बताया कि जामा मस्जिद में सुबह 07 बजे तथा छोटी मस्जिद में 06ः45 पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने शांति एवं सद्भाव के साथ बकरीद का त्यौहार मनाने का आह्वान मुस्लिम बंधुओं से किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights