Young Writer, चंदौली। लैंगिक समानता की वचनबद्धता तथा निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की वृहत्तर सहभागिता हेतु आगामी निर्वाचनों में प्रत्येक विधान सभा में पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित मतदेय स्थल बनाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में उक्त मतदेय स्थलों पर महिला मतदान कर्मी तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जायेगी। आयोग द्वारा उक्त मतदेय स्थलों को जगह-जगह पर सखी पोलिंग बूथ, पिंक पोलिंग बूथ नाम दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि प्रत्येक निकाय में एक बूथ पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित पिंक मतदेय स्थल बनाया जाना है, जिसमें मतदान कार्मिकों से लेकर सुरक्षाकर्मी तक पूर्णतः महिलायें ही होंगी। पोलिंग बूथ पर महिलायें किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी भी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जायेगा। बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनायी जायेगी। मतदेय स्थल के अन्दर सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था, महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें। इसके लिए आंचल केन्द्र स्थापित किये जाने की व्यवस्था तथा वरिष्ठ नागरिकों व मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था की जायेगी। पिंक बूथ का निर्माण मतदेय स्थल निर्माण हेतु आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अन्तर्गत किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद क सभी निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सखी पोलिंग बूथ स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
-Election News chandauli

