19.5 C
Chandauli
Saturday, October 24, 2026

Buy now

Chandauli:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो महिलाएं व एक युवक झुलसा,ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया दर्शन

- Advertisement -

सकलडीहा।भोजापुर गांव में हाईटेंशन तार की जद में आने से सास और बहू सहित एक कबाड़ी विक्रेता गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने कबाड़ी युवक को जिला अस्पताल और महिलाओं को निजी हास्पीटल में भर्ती कराया। घटना को लेकर ग्रामीण बिजली उपकेन्द्र पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अवर अभियंता को पत्रक देते हुए समस्या का समाधान कराये जाने की मांग किया। अवर अभियंता ने शासन के माध्यम से समस्या दूर कराये जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
भोजापुर गांव में 440 वोल्ट और हाईटेशन की तार गयी हुई है। 440 वोल्ट की तार को बदलकर केबिल तार लगाया गया है। लेकिन छतों के उपर से गुजरी हाईटेंशन की लटकती तार को न तो ठीक किया गया है । न तो हटाया गया। शनिवार को गांव में एक कबाड़ी वाला चंदौली गांव निवासी 18 वर्षीय बटूक कबाड़ खरीदने के लिये आया हुआ था। उमाशंकर की पत्नी 55 वर्षीय उर्मीला देवी अपने बहू 30 वर्षीय अनीता के साथ छत पर लोहे का कबाड़ देने के लिये कबाड़ी को उपर ले गयी। इसी बीच लोहे की एंगल हाईटेंशन तार की जद में आने से कबाड़ी सहित सास और बहू तीनों गंभीर रूप से झुलस गये। घटना की जानकारी होने पर गांव में खलबली मच गया।आनन फानन में दोनों महिलाओं को सकलडीहा एक निजी हास्पीटल में भर्ती कराया गया। वही कबाड़ी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली उपकेन्द्र पर पहुंचकर विरोध जताया। अवर अभियंता पत्तू यादव को पत्रक देकर समस्या का समाधान कराये जाने की मांग किया। अवर अभियंता ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में अमित सिंह,राकेश यादव, बृजेश यादव,आनंद,भगवानी देवी, शकुंतला, माधुरी, तेतरा,चिंता,अतवारी,सुखदेई,शशीकला,अच्छे,शिवानंदशर्मा, रीसी, संतोष, नीरज, प्यारे, रूपेश, जग्गा, दीपक,प्रभात सहित अन्य ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights