5.8 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की दी जानकारी

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान व इसको लेकर जागरुकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। पुलिस व संबंधित विभागों की टीम सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को तंबाकू की सेवन को छोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
इस दौरान प्रोजेक्टर के जरिए तंबाकू व धूम्रपान से होने वाली खतरनाक बीमारियों के बारे में बताया गया। साथ ही इससे निजात के तरीकों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सीओ रघुराज ने कहा कि नशे की वजह से शारीरिक व सामाजिक क्षति होती है। नशा इंसान को दिनोंदिन कमजोर बनाता है। वहीं तमाम तरह की खतरनाक बीमारियां भी अपने साथ लेकर आता है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। पुलिस के साथ ही संबंधित विभाग अभियान चलाकर नशे की लत छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने तंबाकू सेवन व धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाए। इसको लेकर जगह-जगह पोस्टल-बैनर भी लगाए जाएं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान डा. नितेश कुमार, डा. अजय, डा. हेमंत कुमार, डा. अभिषेक सिंह, कुसुम मिश्रा, गोविंद प्रसाद मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights