Young Writer, नौगढ़/चकिया। संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती गुरुवार को आस्थापूर्वक धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान तेंदुआ पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न बोधी सत्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र के सभी सम्मानित गण मौजूद होकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी, रामजी, जयप्रकाश भारती, महेंद्र भारती, मुन्नी देवी, राजमणि, राज मुराली सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे। आभार आयोजक इंद्रजीत भारती ने किया।
चकिया। नगर के गांधी पार्क में वामपंथी दलों ने बाबासाहेब अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का शपथ लिया। इस दौरान आईपीएफ राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय, परमानन्द कुशवाहा, लोकतंत्र सेनानी रामनिवास पाण्डेय, लालमनी विश्वकर्मा, खेत मजदूर यूनियन के जयनाथ, महानंद, शिवमुरत राम और शम्भू नाथ यादव मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया वहीं सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ संगीता सिन्हा, उसरी गांव स्थित पंडित बच्चन जी महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसके अलावा मुजफ्फरपुर गांव स्थित बौद्ध स्थल, अमरा उत्तरी गांव स्थित अंबेडकर परिसर और डूही सूही गांव स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।