15.3 C
Chandauli
Wednesday, January 28, 2026

Buy now

पाबंदीः छठ पूजा में घाट तक ट्रैक्टर से जाने से लगा प्रतिबंध

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। छठ पूजा में गंगा किनारे, नहरों या फिर तालाबो पर ट्रैक्टर से भरकर श्रद्धालु नहीं जाएंगे। इस पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गयी है। ऐसा करने पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कार्यवाही होगी।
हाल ही में सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार लोगों के हताहत होने की दुर्घटना को प्रदेश सरकार ने संज्ञान में मिला है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए इस बार डाला छठ पूजा, तुलसी विवाह व कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान दान व पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर को लेकर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई ऐसा कोई भी ट्रैक्टर पर सवार होकर ले जाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। बलुआ पुलिस द्वारा इसके लिए गांव के प्रधानों को सूचित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से होने वाले दुर्घटना को रोकने के लिए शांति समिति की बैठक करके भी हिदायत दिया गया था। सभी प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को फोन के माध्यम से व मिलकर माल वाहक वाहन पर सवारी न करने की अपील किया जा रहा है। ताकि कोई भी दुर्घटना होने से बचाया जा सके। इसमे सभी लोगो से अपील है कि ट्रैक्टर से कोई भी गंगा किनारे स्नान दान करने या फिर छठ पर आने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights