6.3 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

भीषण गर्मी में तपन व लू से आमजन की बढ़ी मुश्किलें

- Advertisement -

एक बार फिर बढ़ी गर्मी, 46 पार पहुंचा अधिकतम तापमान

Young Writer, चंदौली। तेज धूप, तपन से इंसान व जानवर सभी परेशान है। ऐसे में दिन के वक्त गर्म हवा के थपेड़ों ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी है। दोपहर के वक्त तापमान इस कदर बढ़ जा रहा है कि तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच लोग बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर फिर बढ़ी गर्मी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। भीषण गर्मी में व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
प्रचंड धूप व लू का प्रभाव देर शाम तक बना रहने से शहर व गांवों में रहने वाले लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, जिससे दोपहर के वक्त बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। ऐसे में गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ना लाजिमी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 46.1 व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह होते ही गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर देती है। तन को चुभने वाली सूर्य की तीखी किरणें लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर में गर्मी का प्रचंड रुप देखने को मिलता है। ऐसे में राहगीरों व वाहन चालकों को सड़क मार्ग पर आवाजाही करने में मुंह ढककर जाना पड़ रहा है। विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों का आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर भी कम भीड़-भाड़ देखकर भीषण गर्मी का अनुमान लगाया जा सकता है। गर्मी व चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए लोगों का खान-पान भी बदलने लगा है। घरों में लस्सी, शिकंजी और शरबत का उपयोग अधिक होने लगा है। भीषण गर्मी में व्यापारी भी अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान दोपहर में बंद कर घरों में विश्राम करना ही उचित समझ रहे हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights