जन सहयोग संस्था के रक्तदान शिविर में 11 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
Young Writer, चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन सहयोग संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन गौतम नगर स्थित कार्यालय पर किया गया। इस दौरान कुल 11 लोगों ने रक्त दान किया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी ने लोगों को सकारात्मक संदेश दिया।

इस दौरान अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि नियमित तौर पर संस्था रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि लोगों रक्तदान के लिए आगे आएं। कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी आज देश में रक्त की कमी से प्रतिदिन लोगों की जाने जा रही है। इस कमी को जागरूकता के जरिए ही दूर किया जा सकता है। सरकार के साथ ही देश के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं रक्तदान के लिए आगे आए और दूसरों को भी प्रेरित करे, ताकि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जा सके।

इस मौके पर संस्थान द्वारा क्लियरमेडी हेल्थ केयर ब्लड बैंक हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 11 लोगों नें रक्तदान किया। इस दौरान अवधेश कुमार व उनकी पत्नी बबिता मौर्या तथा सूरज कुमार व उनकी पत्नी पूनम देवी ने रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया। इसके अलावा बृजेश यादव, शिल्पा सिंह, सोनी मौर्या, रमेश तिवारी, संतोष गुप्ता, हदीश अंसारी, संतोष गुप्ता द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान जन सहयोग संस्थान से अंकित सिंह, दीपक मौर्या, रंजीत सोनी, प्रियंका गुप्ता एवं अजीत सोनी नें सहयोग किया। साथ ही ब्लड बैंक की टीम में संदीप यादव एवं जितेंद्र कुमार ने अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
- अवसर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
- आयोजक: जन सहयोग संस्थान (स्थान: गौतम नगर कार्यालय, चंदौली)
- कुल रक्तदाता: 11 ‘रक्तवीर’
- सहयोगी संस्था: क्लियरमेडी हेल्थ केयर ब्लड बैंक हॉस्पिटल
विशेष योगदान
इस शिविर की सबसे खास बात विवाहित जोड़ों की भागीदारी रही, जिन्होंने साथ मिलकर रक्तदान किया:
- अवधेश कुमार एवं बबिता मौर्या
- सूरज कुमार एवं पूनम देवी
इसके अलावा बृजेश यादव, शिल्पा सिंह, सोनी मौर्या, रमेश तिवारी, संतोष गुप्ता और हदीश अंसारी जैसे अन्य नागरिकों ने भी इस नेक कार्य में अपना सहयोग दिया।

