25.8 C
Chandauli
Friday, January 23, 2026

Buy now

Chandauli News: बाढ़ग्रस्त इलाकों में सपा नेता बिरेंद्र बिंद ने पीड़ितों का बांटा दर्द‚ लोगों तक पहुंचाई मदद

- Advertisement -

ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाज के लोगों का किया आह्वान

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. वीरेंद्र कुमार बिंद ने शुक्रवार को मुगलसराय विधानसभा ब्लॉक नियमताबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकत की और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने सपा नेता को अपने बीच पाकर बाढ़ पीड़ितों ने अपना दर्द बयां किया।

इस दौरान उनके द्वारा बाढ़ी पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया। इसके साथ ही समाज के लोगों को बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आने का आह्वान किया। बिरेंद्र बिन्द ने कम्हरिया, मछरिया, गोपालापुर, हसनपुर आदि गावों में बाढ़ का जायजा लिया और कहा कि जनपद के कई हिस्स्से बाढ़ से ग्रसित हैं यहाँ की जनता को बड़ी दुविधा से गुजरना पड़ रहा है. हजारों लोग बेघर हुए। कहा कि आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोग खाने को मोहताज हैं। उनके पास पहनने को कपड़ा नहीं है.दवाई नहीं है. लोगों की रात अँधेरे में गुजारने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि इस विकट स्थिति में सबको मदद के लिए साथ आना चाहिए। इस मौके पर बबुवा बियार, डॉ उदय नारायन बिन्द, जावेद खान, वसीम अहमद, कमला पहलवान बिन्द, साहिल खान, सहबाज खान, सतीश यादव, रंजु कुमार बिन्द, राज चौहान, शोएब अख्तर, सेरू खान, चन्दन यादव, चन्दन प्रसाद बिन्द, विशाल यादव, पारस, विकास बिन्द, रवि कुमार बिन्द व तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights