29.3 C
Chandauli
Friday, August 8, 2025

Buy now

Tiranga Yatra : पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी से निकली तिरंगा यात्रा

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के हथियानी स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा को प्रधानाध्यापक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं शिक्षकों के साथ शामिल हुए। बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभातफेरी पूरे गांव में भ्रमण किया गया। इस दौरान शिक्षकों व बच्चों ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर देश आजाद हुआ है। आज हम सभी को ऐसे वीर क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में हर घर तिरंगा फहराने की जरूरत है। सरकार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रही है, ताकि पूरा राष्ट्र एकता के सूत्र में बंधकर और भी सशक्त हो। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से देश के लिए एक बेहतर और जिम्मेदार नागरिक बनने का भी आह्वान किया, ताकि आगे चलकर देश की तरक्की व विकास में उनका योगदान भी शामिल हो। इसके पूर्व विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा हथियानी गांव के विभिन्न रास्तों व गलियों से होकर पूरे गांव का भ्रमण किया और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों द्वारा नारे भी बुलंद किए गए। इस अवसर पर रामाज्ञा तिवारी, सऊद अहमद, अजीत कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights