19.4 C
Chandauli
Friday, February 6, 2026

Buy now

चंदौली सिविल बार इलेक्शन: संदीप यादव, सत्य प्रकाश केशरी और आशुतोष ने महामंत्री पद पर ठोकी ताल

- Advertisement -

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिंह ने किया नामांकन

Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को चंदौली कचहरी में भारी गहमागहमी रही। इस दौरान अध्यक्ष-महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वरिष्ठ समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। महामंत्री पद पर संदीप यादव, सत्य प्रकाश केशरी एवं आशुतोष कुमार मिश्र ने समर्थकों के जुलूस के साथ बार सभागार पहुंचकर नामांकन किया।

सिविल बार एसोसिएशन चंदौली
सिविल बार सभागार में महामंत्री पद के लिए नामांकन करते संदीप यादव।

नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क कर उनका साथ व सहयोग मांगा और भ्रमण करते हुए कचहरी स्थित मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन के उपरांत समर्थकों के साथ ही नामांकन कक्ष पहुंचे, जहां प्रत्याशियों ने एक-एक कर अपना नामांकन पत्र वरिष्ठ समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दरम्यान पूरा कचहरी परिसर में बैनर-पोस्टर से पटा रहा और अधिवक्ता पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगे हुए नजर आए। नामांकन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रत्याशियों को फूल-मालाओं ने लाद दिया। साथ ही कचहरी का चक्रमण कर प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगें। इस दौरान अधिवक्ताओं के नारों की गूंज से पूरा कचहरी परिसर गुंजता रहा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद अधिवक्ता लवकुश पटेल व उनके साथी अधिवक्ता।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद अधिवक्ता लवकुश पटेल व उनके साथी अधिवक्ता।

नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लवकुश कुमार पटेल ने दाखिल किया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद, 10 वर्ष से ऊपर के लिए अमित कुमार त्रिपाठी तथा चंदन कुमार सिंह ने दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष से नीचे 5 वर्ष से ऊपर के लिए अनिल कुमार एवं कांति भूषण सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष एक पद के लिए समीर आलम फारूखी ने दावा ठोका। महामंत्री पद के लिए सत्य प्रकाश केशरी एवं संदीप यादव के साथ आशुतोष कुमार मिश्र ने पर्चा भरकर चुनावी रण में उतरे। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ समिति के चंद्रमौली उपाध्याय ने बताया कि 7 फरवरी को भी नामांकन होना है उसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अभी और कितने नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

पदप्रत्याशी का नाम
अध्यक्षमनोज कुमार सिंह
महामंत्रीसत्य प्रकाश केशरी, संदीप यादव, आशुतोष कुमार मिश्र
वरिष्ठ उपाध्यक्षलवकुश कुमार पटेल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष+)अमित कुमार त्रिपाठी, चंदन कुमार सिंह
उपाध्यक्ष (5-10 वर्ष)अनिल कुमार, कांति भूषण सिंह
कोषाध्यक्षसमीर आलम फारूखी

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights