6.3 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

एसडीएम के कब्जा दिलाने के बाद मारपीट नौ घायल, आगजनी

- Advertisement -

विवाद के बाद केरायगांव में मनबढ़ों ने मड़ई में लगायी आग

Young Writer, शहाबगंज। थाना क्षेत्र के केरायगांव में बुधवार की देर शाम को जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान मनबढ़ों ने एक मड़ई में आग लगा दिया। जिसको लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। वही दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गये। पीड़ित पक्ष ने लिखित तहरीर थाने पर दिया। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया।
बताते हैं कि केरायगांव निवासी मुन्ना प्रजापति व आदर्श पाण्डेय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम को एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर प्रजापति को जमीन का कब्जा दिलाया। लेकिन उनके जाने के बाद। दोनों पक्ष आपने सामने हो गये। इसी दौरान किसी ने मुन्ना प्रजापति के मड़ई में आग लगा दिया। जिसको लेकर दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आपस में भीड़ गये। इस दौरान चले लाठी डंडे में एक पक्ष से मुन्ना प्रजापति 40 वर्ष, सुबाष प्रजापति 23 वर्ष, पार्वती देवी 38 वर्ष, चन्द्र उर्फ चन्द्रावती 38 वर्ष, प्रियंका 14 वर्ष, मीना 36 वर्ष घायल हो गयी। दूसरे पक्ष से आदर्श पाण्डेय 40 वर्ष,जज्जू पाण्डेय 17 वर्ष व मनोज पाण्डेय 35 वर्ष को भी चोटें आयी। पुलिस ने एक पक्ष के सभी छह घायलों का मेडिकल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights