29 C
Chandauli
Wednesday, March 4, 2026

Buy now

डकैती की योजना बना रहे युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -


चन्दौली। डीडीयू नगर। प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीनदयाल पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिमिया तिराहे पर छापा मारकर डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा व कारतूस व चाकू बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि वे लोग डकैती की योजना बना रहे थे लोग आर्थिक तंगी की वजह से व आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर अपराध करते हैं। युवकों ने बताया कि हम लोगों के पास इस समय पैसे की काफी तंगी पड़ गई थी। इससे हम लोग एक जगहं एकत्रित होकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों का एक गैंग है जो संगठित होकर लूट और डकैती का काम करते हैं पकड़े गए डकैतों में मोहम्मद साजिद, फैसल, रवि कुमार चौरसिया, जय गुप्ता, अशरफ शामिल हैं। पकड़े गए डकैतों ने बताया कि हम लोग गैंग बनाकर मोहम्मद साजिद के नेतृत्व में दिशा निर्देश पर लूट व डकैती का कार्य करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights