35.1 C
Chandauli
Monday, July 7, 2025

Buy now

बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिलाओं को पीटा

- Advertisement -

महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

Young Writer, धानापुर। थाना क्षेत्र के नवली पट्टी गांव में शनिवार को बच्चों के विवाद में दबंगों ने सरेआम दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों की मारपीट से दोनों मां-बेटी मरणासन्न हाल में हो गए। घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। उक्त मामले में पुलिस ने शांति भंग व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
घटना के बाबत पीड़ित 45 वर्षीया पुष्पा देवी के पति रामगोविन्द तिवारी ने बताया कि शाम के वक्त वह खेत पर चले गए थे। इसी दौरान मेरे व पड़ोसी पवन सिंह के बच्चे आपस में बाहर खेल रहे थे। खेल में ही बच्चों ने आपस में विवाद हो गया। इसके बाद पुष्पा देवी ने दोनों पक्षों के बच्चों को डांट कर अपने नाती को घर मे लेकर आ गयीं। बच्चों को डांटना प्रतिपक्षियों को इस कदर नागवार गुजरा कि दूसरे पक्ष के भोलू सिंह, पवन सिंह व पिंटू सिंह लाठी डंडा से लैस होकर गाली देते हुए मेरे घर मे घुस गए। उनकी इस हरकत का मेरी पत्नी द्वारा प्रतिवाद करने पर यह लोग उग्र होकर पत्नी को बेरहमी पूर्वक पीटते हुए मरणासन्न कर दिए। लहूलुहान हालत में अपनी मां को पिटता देख बीचबचाव करने पहुंची 20 वर्षीया रीतू को भी हमलावरों ने पीटने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने रीतू की गोंद से दुधमुंहा बच्चा छीनकर जमीन पर पटक दिया। घटना की सूचना मिलते ही जब तक रामगोविंद तिवारी घर पहुंचे, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, किन्तु स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है किंतु पुष्पा देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाबत थानाध्यक्ष धानापुर सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिंटू सिंह, भोलू सिंह व पवन सिंह के विरुद्ध शांति भंग व धमकी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पिंटू सिंह को जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश जारी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights