21.3 C
Chandauli
Wednesday, October 15, 2025

Buy now

Crime News: वृद्ध महिला की ईंट से सिर कूंच कर हत्या, मुगलसराय में मचा हड़कंप

- Advertisement -

Young Writer, Chandauli: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के एक मकान में वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला घर पर अकेली रह रही थी। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले। वहीं पास में एक ईंट भी पड़ा मिला। संभवतः महिला की ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लग गयी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी 65 वर्षीया चमेली देवी मकान में अकेली रहती थी। उनके पति विजय व उसके पुत्र की  मौत हो गई थी। रोज की भांति बुधवार की सुबह एक लड़की चमेली के यहां दूध देने गई। लड़की ने वृद्धा को काफी आवाज देने लगी। चमेली को बाहर आता नहीं देखकर उसने दरवाजे को धक्का मार दिया।लड़की अंदर जाकर देखा कि चमेली देवी के माथे पर चोट के निशान हैं और जमीन पर थी। लड़की वहां से भागकर वापस घर आ गई। उसने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे गये।

घटना की जानकारी होते ही सीओ नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर और बाद में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे भी मौके पर पहुंकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली। बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि महिला का शव उन्हीं के कमरे में पड़ा मिला है। महिला के सिर पर चोट के निशान हैं वहीं पास में ईंट भी पड़ा हुआ था। मामला सम्पत्ति विवाद का हो सकता है।पुलिस शिघ्र ही इस मामले का खुलासा करेंगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई। एसओजी टीम मौके पर पहुंच कर जुटी रही।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights