19.6 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

डीडीयू स्टेशन पर ‘रेल नीर’ का संकट‚ दानापुर प्लांट बंद होने से यात्री बेहाल

- Advertisement -

अन्य ब्रांडों के नाम पर यात्रियों की हो रही है “जेब ढीली”


Young Writer: डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर रोजाना 15 हजार यात्री रेल नीर के बजाए दूसरे ब्रांड का पानी पी रहे हैं। दानापुर में रेल नीर के प्लांट से पानी उत्पादन बंद होने के कारण 27 जनवरी से इसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यही हाल ट्रेनों के अंदर भी है।
आईआरसीटीसी की ओर से जगह जगह पानी के प्लांट स्थापित किए गए हैं। यहां से रेल नीर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर आपूर्ति की जाती है। डीडीयू, दानापुर, आरा, पटना, बक्सर, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, भभुआ रोड सहित विभिन्न स्टेशनों पर और ट्रेनों में दानापुर में स्थापित वाटर प्लांट से रेल नीर की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय रेलवे स्टेशन से रोजाना 30 हजार यात्री ट्रेनों पर सवार होते और उतरते हैं। वहीं यहां से रोजाना 300 से अधिक ट्रेनें गुजरती है। इससे तीन लाख से अधिक यात्री गुजरते हैं।

वर्तमान में डीडीयू स्टेशन पर रोजाना एक हजार से 15 सौ कंटेनर रेल नीर की खपत होती है। एक कंटेनर में एक लीटर रेल नीर के 12 बोतल होते हैं। ऐसे में रोजाना यहां औसतन 15 हजार लीटर रेल नीर की खपत होती है। गर्मी के दिनों में स्टेशन पर रोजाना 24 हजार बोतल से अधिक रेल नीर की डिमांड हो जाती है। पूर्व में रेल नीर प्रति लीटर 15 रुपये मिलती थी। गत 23 सितंबर को जीएसटी रेट कम होने के बाद रेल नीर प्रति लीटर 14 रुपये हो गई। ऐसे में लोगों को रेल नीर पर भरोसा होता है और वे इसी पानी की मांग करते हैं। 27 जनवरी को आईआरसीटीसी ने पत्र जारी कर जानकारी दी कि 06 फरवरी तक दानापुर प्लांट से पानी की आपूर्ति नहीं होगी। पानी आपूर्ति बंद होने से स्थानीय रेलवे स्टेशन के साथ अन्य स्टेशनों पर भी रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड का पानी बिक रहा है।

रेलवे स्टेशनों पर नौ अन्य ब्रांड के पानी बिक सकते हैं
डीडीयू नगर। स्थानीय रेल मंडल के साथ ही भारतीय रेलवे स्टेशनों पर मुख्य रूप से रेल नीर ब्रांड के पानी को बेचने की अनिवार्यता है। रेल नीर की कमी या गर्मियों के दौरान मांग बढ़ने पर, रेलवे प्रशासन की ओर से समय-समय पर भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणित अन्य ब्रांडों को भी बेचने की अनुमति दी जाती है। वर्तमान में पानी के 14 ब्रांड के पानी बेचने की अनुमति है। इसमें स्टेशन पर बिकने वाले पानी में बिसलेरी, एक्वाफिनो, डाब, ऑक्सीमोर एक्वा, रोकोको, हेल्थ प्लस, गैलन्स, निंबस, ऑक्सी ब्लू, सन रिच, एल्विस, इओनिटा आदि ब्रांड शामिल हैं।

दूसरे ब्रांड के नाम पर अधिक पैसे वसूल रहे विक्रेता
डीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में रेल नीर के साथ ही बिकने के लिए एप्रूव्ड अन्य ब्रांडों के पानी को भी 14 रुपये प्रति लीटर बेचा जाना है। इसकी जानकारी लोगों को नहीं होती है। रेलवे स्टेशन पर भी सिर्फ रेल नीर के ही 14 रुपये प्रति लीटर किए जाने के पोस्टर चिपकाए गए हैं। रेल नीर की अनुपलब्धता पर दुकानदार अन्य ब्रांड के पानी 20 रुपये प्रति लीटर बेच रहे हैं। इस बाबत मंडल जनसंपर्क अधिकारी/डीसीएम विश्वनाथ ने कहा कि दानापुर प्लांट से रेल नीर की आपूर्ति बंद है। हालांकि स्टेशन पर रेलवे से अप्रूव्ड अन्य ब्रांडों के पानी उपलब्ध है। इसका रेट भी रेल नीर के बराबर ही है। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

एक नजर में

  • सप्लाई ठप: 27 जनवरी से आपूर्ति बंद (6 फरवरी तक रहने की संभावना)।
  • प्रभावित क्षेत्र: डीडीयू, पटना, गया, बक्सर, सासाराम और आरा जैसे प्रमुख स्टेशन।
  • खपत: डीडीयू स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 15,000 लीटर रेल नीर की जरूरत।
  • यात्री भार: रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन और लाखों यात्रियों की आवाजाही।

कौन से अन्य ब्रांड हैं मान्य?

रेलवे ने मांग बढ़ने पर 14 अन्य ब्रांडों को बेचने की अनुमति दी है। यात्री इन नामों को जांचकर ही पानी खरीदें:

  • बिसलेरी, एक्वाफिना
  • ऑक्सीमोर एक्वा, रोकोको
  • हेल्थ प्लस, गैलन्स, निंबस
  • ऑक्सी ब्लू, सन रिच, एल्विस आदि।

“दानापुर प्लांट से रेल नीर की आपूर्ति फिलहाल बंद है। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य अप्रूव्ड ब्रांड्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इनका रेट भी रेल नीर के बराबर ही है।” — विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी/डीसीएम


📢 यात्री क्या करें? (Action Plan)

अगर आपसे पानी के लिए 14 रुपये से ज्यादा मांगे जाते हैं, तो चुप न रहें:

  1. बिल मांगें: वेंडर से हमेशा खरीदारी का बिल मांगें।
  2. शिकायत दर्ज करें: तुरंत 139 पर कॉल करें या RailMadad ऐप का उपयोग करें।
  3. टैग करें: सोशल मीडिया पर संबंधित रेल मंडल और रेल मंत्रालय को फोटो के साथ टैग करें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights