Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव और खतौली से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के मदन भैया के चुनाव जीतने पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। वहीं सपाइयों ने दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और कहा कि यह जीत मुलायम सिंह यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस दौरान इस दौरान चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। मैनपुरी की जनता ने नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अब समय आ गया है कि जो लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाना चाहते हैं वे सब एक होकर भारतीय जनता पार्टी को हटाने में लग जाएं। कहा कि मैनपुरी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत हुई है इसे साफ जाहिर होता है कि आज भी लोग नेताजी मुलायम सिंह यादव को अपना नेता मानते हैं। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया। कहा कि मैनपुरी की जीत नेताजी के प्रति आमजन की सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान राजकुमार जायसवाल, मुसाफिर चौहान, राजाराम सोनकर, मोनू जायसवाल, अनिल यादव, गंगा यादव, बैजनाथ मास्टर, रामउग्रह, प्रवेश रावत, रितेश भोले, अजय यादव मौजूद रहे।
दूसरी ओर बसरिकापुर गांव में सपा के पूर्व सयुज सचिव संजय सोनकर ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताया और कहा कि यह जीत नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। दिलीप पासवान ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा की जीत हम सभी सपा के लिए गौरव की बात है। मयंक सिंह यादव ने कहा कि मैनपुरी की ऐतिहासिक व स्मरणीय है।
मैनपुरी की जीत नेताजी के आदर्शों की जीतः डीएन यादव
डीडीयू नगर। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की जीत उत्तर प्रदेश की जनता व नेता जी के आदर्शों की जीत है। मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत की आगाज से देश और प्रदेश की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय हो गई है। उक्त बातें सयुस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने बिलारीडीह स्थित आवास पर सपा कार्यकर्ताओ के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपा की मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा की जीत से पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। साथ ही रामपुर विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार द्वारा सरेआम लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या से प्रदेश की जनता आहत भी है। रामपुर में गरीबों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों को भाजपा की गुंडागर्दी के द्वारा मतदान से रोककर लोकतंत्र का गला घोटा गया। यदि निष्पक्ष चुनाव होते तो मैनपुरी, खतौली, रामपुर में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत भी नही बचती।अब प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ गई है कि यदि बेरोजगारी, महंगाई, जुल्म, अत्याचार व भ्रष्टाचार से निजात पाना है तो देश और प्रदेश से भाजपा की सरकारों की विदाई करना ही होगा।तभी देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी हो सकेगी। तत्पश्चात डीएन यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ आस-पास के कई गांवो में डोल-नगाड़े के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान वीरेंद्र यादव बंटी, चंद्रशेखर बिंद, मोहम्मद साहेब प्रधान, चरणजीत प्रधान, संजय यादव प्रधान, जमुना भारती, कमला बियार, श्याम प्यारी देवी, रजिया बेगम, गजाला खान, मंजू तिवारी, प्रतिमा सिंह, शिवपूजन चौहान, राजू सोनकर, झगड़ों गुप्ता आदि उपस्थित थे।