37.8 C
Chandauli
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

चंदौली में भाजपा के चुनावी रंग को चटख करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

- Advertisement -

चंदौली कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर में प्रस्तावित है पीएम की जनसभा

Young Writer, चंदौली। विधानसभा में भाजपा के चुनावी रंग को चटख करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंदौली आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के मुताबिक तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनपद दौरे पर होंगे। माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा प्रस्तावित है। चुनावी सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार की रात केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने जिले के नेताओं के साथ माधोपुर गांव पहुचा और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सभास्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं के निर्देश देते हुए कहा कि दो मार्च से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव घूम कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन करेंगे। कहा कि पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी पूर्वांचल की जनता विकास की लहर को हमने नहीं देगी कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारों ने अपने वादों को पूरा किया और सपा बसपा की सरकारों ने जनता को बस धोखा दिया है इस दौरान दर्शना सिंह] शिव शंकर पटेल‚ जितेंद्र पांडेय‚ शिवराज सिंह‚ शशिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights