Young Writer, चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विश्वास के साथ प्रदेश और देश को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उक्त बातें रविवार को भाजपा नेता व प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी मुख्यालय के समीप जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। कहा कि इस अभियान को सफल बनाने की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी की है। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। किसी भी समस्या के निदान के लिए किसी भी समय व्यापारी हमसे मिल सकते हैं। वहीं विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के लिए भी आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. केएन पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है जिसका परिणाम आज यह है कि गांव से लेकर शहर तक विकास दिखाई दे रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय, नारायण दास जायसवाल, राम आशीष गौंड़, अभिषेक जायसवाल, प्रमोद तिवारी, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए रहूंगा समर्पितः नंद गोपाल नंदी
डीडीयू नगर। 2024 में पूरा देश मोदी मय होगा, जब से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, तब से हिंदुस्तान एक नया आयाम लिख रहा है। आज पूरा भारत ही नहीं पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने स्थानीय एक होटल में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में कहीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी राज कायम हुआ है,तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम हुई है। गुंडे माफिया या तो प्रदेश छोड़ दिए हैं या देश से ही बाहर भाग गए हैं। आज प्रदेश में बदलाव चल रहा है जबकि इससे पूर्व सपा व बसपा की सरकारों में केवल जाति धर्म के नाम पर काम होता था। भाजपा सरकार ने सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार पुनः देश में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।कहा कि व्यापारी भाई को कोई समस्या हो तो हमें अवगत कराएं।मैं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं तत्पर हूं।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजीत केशरी, अजीत बग्गा, विजय कपूर ,संजय केसरी, गीता रानी गुप्ता, शालिनी गुप्ता, आराधना गुप्ता, संतोष गुप्ता, रविंद्र जायसवाल, विजय गुप्ता ,महेंद्र केसरी ,मनोज गुप्ता ,आनंद गुप्ता, पार्वती साहू आदि लोग उपस्थित थे। संचालन कैलाश गुप्ता व अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने संयुक्त रूप से किया।

केसरी समाज ने किया स्वागत
डीडीयू नगर। केसरी समाज ने भी कैबीनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी का भव्य स्वागत किया इस दौरान बुके और। स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन समाज के लोगों ने किया।इस दौरान विकी केसरी, सत्य प्रकाश एडवोकेट, रोहित केसरी, हनुमान केसरी, सुरेश केसरी, नवीन केसरी, संदीप केसरी, सुनील केसरी, सुरेश केशरी, उपस्थित रहे।