0.5 C
New York
Wednesday, February 5, 2025

Buy now

पिता के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे अनिल राजभर

- Advertisement -

अनिल राजभर दूसरी बार कैबिनेट मंत्री से समर्थन गदगद

Young Writer, सकलडीहा। अनिल राजभर ने योगी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री का शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री के गृह जनपद से लेकर गृहनगर में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक झंडा बैनर के साथ मोदी, योगी और अमित शाह के समर्थन में जयकारा लगाया और अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कस्बा के नागेपुर निवासी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पूर्व विधायक स्वर्गीय रामजीत राजभर के एकलौते पुत्र है। एमए से राजनीतिशास्त्र की शिक्षा लेने के बाद वर्ष 1994-95 में सकलडीहा पीजी कॉलेज से छात्र संघ अध्यक्ष चुने गये। 1996 में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बने। वर्ष 2000 जिला पंचायंत सदस्य सकलडीहा से निर्वाचित हुए। पिता स्वर्गीय रामजीत राजभर के निधन के बाद वर्ष 2003 चिरईगांव से सपा से उपचुनाव में विधानसभा प्रत्याशी हुए, लेकिन 3200 वोट से चुनाव हार गये। इसके बाद 2004 में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव नियुक्त हुए। 2005 में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये। 2006 समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यमंत्री का दर्जा देते हुए राज्य योजना आयोग का सलाहकार बनाया गया। अखिलेश के करीबी होने के कारण वर्ष 2009 में चंदौली लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया। बाद में टिकट काट कर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को टिकट दे दिया गया। इसके बाद से सपा से मोहभंग होने पर 2012 से राजभर वियार जाति को जोड़कर आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष शुरू किया। वर्ष 2017 में शिवपुर से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में रिकार्ड मतो से चुनाव जीतने के बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री बने। फिर कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला। वर्ष 2022 में पुनरू शिवपुर से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद राजभर के बेटे को हराकर चुनाव जीतने पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इनके दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर गृह जनपद और गृह नगर में उत्साह का माहौल है।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर खुशी मनाते कार्यकर्ता

परिजनों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
सकलडीहा। अनिल राजभर को दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बडे़ भाई सरवन राजभर,भाभी आशा देवी, बडे़ पिता खरपत्तू राजभर, भतीजा शशी विशाल, चंदन, कैबिनेट मंत्री की पत्नी उषा राजभर, बेटी प्रज्ञा, श्रेया, बेटा अनिन्द्र राजभर बाबू, नीतू राजभर, डा. मनोज, गोपाल राजभर, शंभू राजभर, भोला नाथ राजभर आदि परिजनों ने मोदी योगी को बधाई देते हुए एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर बधाई दी। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के दूसरी बार कैबिनेट मंत्री का शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया। सुबह से आवास पर डटे कार्यकर्ता समर्थक और भाजपा नेता एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर नाचते झूमते भाजपा नेतृत्व को बधाई दिया। इस मौके पर अदालती राजभर, बाढ़ू शर्मा, रिंकू राजभर, सूरज सिंह, कमलेश यादव, अशोक प्रजापति, अरविंद पांडेय, बृजेश पांडेय,दीपक जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्त, रमाशंकर खरवार, बाबूजान, लल्लू खां, रतेन्द्र, टुनटुन, दीनबंधु राजभर सहित अन्य मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर खुशी मनाते कार्यकर्ता

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights