34.7 C
Chandauli
Tuesday, July 1, 2025

Buy now

सपा नेता दिलीप पासवान ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी मुगलसराय विधानसभा के सेक्टर प्रभारी दिलीप पासवान ने अपने साथियों व समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। इस दौरान उन्होंने मिष्ठान, फल व केक लेकर सीधे मद्धूपुर वृद्धाश्रम पहुंचे और उन्होंने वृद्धजनों के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। केक काटा और जन्मदिन की खुशियां वृद्धजनों के साथ साझा की।

इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के बीच मिष्ठान, फल व केक का वितरण किया। साथ ही अखिलेश यादव के दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की और वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया। कहा कि समाजवादी पेंशन स्कीम के जरिए अखिलेश यादव गरीब वर्ग के लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों के हित में सिंचाई को पूरी तरह से निःशुल्क करने का काम किया, ताकि किसान खेतीबारी करते अच्छी पैदावार व आय अर्जित कर सके।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहला एक्सप्रेसवे देकर अपने विकासशील सोच व नीति का परिचय देने का काम किया। कहा कि वर्तमान में दलितों के उत्पीड़न व दमन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने खुल कर संघर्ष करने का काम किया। साथ ही संविधान व आरक्षण के मुद्दे पर हमेशा मुखर रही है। सड़क से लेकर संघर्ष तक संविधान व आरक्षण को बचाने के लि सपा ने जरूरी कदम उठाए और तानाशाह सरकार की जमकर खिलाफत भी की। सही मायने में अखिलेश यादव दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हितैषी हैं। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, राकेश यादव, आशु पासवान, अनिल यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights