Young Writer: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 51वां का जन्मदिन जनौली स्थित कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिंद डाक्टर समेत अन्य सपाइयों ने पौधरोपण किया।
इस दौरान बिरेंद्र कुमार बिन्द ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण करने की नयी पहल की गयी है, ताकि पर्यावरण संतुलन कायम रहे। बताया कि जिन पौधों को आज रोपित किया जा रहा है। उनका संरक्षण भी हम सभी मिलकर करेंगे, ताकि वे वृक्ष का स्वरूप धारण कर लोगों को छाया व फल प्रदान कर सके। बताया कि आगामी एक सप्ताह तक पौधरोपण का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, रमेश यादव, रामजनम यादव, दयाराम यादव, राजू यादव, बुल्लू यादव प्रधान, मुकेश, बृजेश, रामप्यारे, सुरज, शोएब अख्तर हाशमी, धर्मेंद्र पटेल, करन बिंद, जगदीश बिंद, जितेन्द्र बिंद, राजु बिंद, राकेश बिंद मौजूद रहे।

