32.6 C
Chandauli
Monday, July 7, 2025

Buy now

चंदौली में सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती

- Advertisement -

कार्यालय में गोष्ठी कर स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

Young Writer, चंदौली। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, जहां कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का सपना था कि भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और मानव जाति की सेवा करने के मामले में दुनिया के सभी देशों में अव्वल बनाना था। उन्होंने 21वीं सदी के भारत का रोडमैप देश के सामने रखा था। एक ऐसा भारत के सृजन का सपना देखा और उसे साकार करने का प्रयास किया, जिसमें युवाओं को ताकत, गांवों को शक्ति, महिलाओं की क्षमता एवं नई तकनीकी के प्रयोग को अभिव्यक्ति मिले। सूचना क्रांति, संचार क्रांति, पंचायती राज, 18 वर्ष में वोटिंग का अधिकार जैसे कदम इसी अभिव्यक्ति को मजबूती देने के कदम थे ।उनका  सपना 21वीं सदी के भारत को सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचाना था। उन्होंने उस सपने को पूरा करने के लिए दिन रात काम किया और देश को एक नई दिशा दी। इस दौरान रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, श्रीराम यादव, प्रदीप मिश्रा राहुल सिंह, गंगाराम, मुनीर खान, श्रीकांत पाठक, सिराजुद्दीन भुट्टो, विवेक सिंह, राधेश्याम यादव, अमरदेव राम उपस्थित रहे। 

डीडीयू नगर में राजीव गांधी की जयंती मनाते शहर कांग्रेस कमेटी के लोग।
डीडीयू नगर में राजीव गांधी की जयंती मनाते शहर कांग्रेस कमेटी के लोग।

शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

डीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के जयंती पर कालीमहाल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा राजीव गांधी ने आइटी की क्षमता और महत्त्व को समझ कर लगभग तीन दशक पहले देश में आइटी के गौरवशाली युग की नींव रखी। सुदृढ़ एवं सशक्त भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी कार्यशैली, यादें हमारे दिल-दिमाग पर सदा अंकित रहेंगी। आज ज़रूरत है उनके बताए रास्तों पर चलने की। कार्यक्रम में आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख्तर बाबू, दशरथ चौहान, तारिक अब्बास, फैयाज अंसारी, हम्मीर शाह जायसवाल, अनवर सादात, मुहम्मद गुफरान खान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामजी गुप्ता व संचालन बृजेश गुप्ता ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights