राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर दोबारा चंदौली जिलाध्यक्ष बनाए गए डा. सुनील
Young Writer, चंदौली। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा के निर्देश पर डा. सुनील कुमार मौर्य को चंदौली जनपद के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। इसके पूर्व भी दानूपुर निवासी डा. सुनील कुमार मौर्य चंदौली जिलाध्यक्ष के दायित्व का सफल निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी के प्रति उनके समर्पण, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए उनके अभिनव प्रयास, जन अधिकार पार्टी को जनपद चंदौली में नई पहचान स्थापित करने में उन्होंने अपने उम्दा नेतृत्व कौशल का परिचय किया। डा. सुनील कुमार मौर्या ने संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाया और निरंतर पार्टी से नए व सक्रिय सदस्यों को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही चंदौली के कोने-कोने तक ले गए। आज जन अधिकार पार्टी सभी विधानसभा व सभी ब्लाकों में पूरी मजबूती के साथ स्थापित है। जन अधिकार पार्टी ने डा. सुनील कुमार मौर्य के समर्पण, संघर्ष व राजनीतिक कौशल को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त करते हुए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों व विचारधारा को जन-जन पहुंचाने की अपेक्षा की है। उधर, फिर से डा.सुनील कुमार मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी व संगठन के लोगों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरेे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर डा. सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। संगठन के भरोसे व मानक पर खरा उतरना प्राथमिकता होगी। साथ ही नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को और सशक्त व बृहद आकार बनाने का काम होगा।