34.5 C
Chandauli
Saturday, July 5, 2025

Buy now

सूखे व अकाल में भी सरकार को किसानों की चिंता नहींः नारद राय

- Advertisement -

दीयां में सदस्यता के दौरान भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Young Writer, चंदौली। सूबे के पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि फसलें पानी के बिना सूख रही है। खेत सूखे पड़े हैं, नहरों में पानी नहीं है। ट्यूबवेल भी जवाब दे गए हैं। अब तक के इतिहास में ऐसा सूखा कभी नहीं पड़ा। ऐसी विषम स्थिति में भी यूपी के मुख्यमंत्री को किसानों की चिंता नहीं है। यह सरकार किसानों व आम आदमी की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है। श्री राय दीयां गांव में आयोजित सपा के सदस्यता अभियान को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने धानापुर शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

धानापुर शहीद स्मारक स्थल पर नमन करते पूर्व मंत्री नारद राय व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू।
धानापुर शहीद स्मारक स्थल पर नमन करते पूर्व मंत्री नारद राय व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू।
Manoj Kumar Singh W

उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश के जो हालात है उसमें भाजपा को वोट देने वाले भी दुखी हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। क्योंकि सरकार की नीतियों उन्हें भी आघात पहुंचा रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ तेजी से बढ़ते अपराध ने आम आदमी की जीना मुश्किल कर रखा है। कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे हिन्दुस्तान में सदस्या अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है। आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में बूथ पर तैनात सपाइयों को डराया गया। बूथ पर गड़बड़ी की गई। यही वजह है कि सपा जीता हुआ चुनाव हार गयी। लेकिन अब संगठन ऐसी विषम स्थिति में कार्यकर्ताओं को बूथ पर डंटे रहने के लिए प्रशिक्षित करेगी।

दीयां में सपा केसदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू।
दीयां में सपा केसदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू।

सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि दीयां हमेशा से ही उनकी राजनीतिक कर्मभूमि रही है। आज सदस्यता अभियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा है। बारिश नहीं होने के कारण फसल पानी बिना रही है बावजूद इसके भाजपा के सांसद व विधायक सत्ता की सुख भोग रहे हैं। उनके द्वारा किसान हितों की अनदेखी की जा रही हैं। ऐसे राजनेताओं के लिए सपा का यह अभियान एक चेतावनी है। कहा कि यदि किसानों को प्रति बीघा 10 हजार रुपये फसल का मुआवजा नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी किसानों के साथ 24 अगस्त से आंदोलन की राह पर होगी। ऐसे में भाजपा के नेताओं व जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंका जाएगा। उनका रास्ता रोककर किसान अपना हक मांगने का काम करेंगे। इस अवसर पर सत्यनारायण राजभर, रामजन्म यादव, प्रशांत यादव पिन्टू, गुरुप्रकाश यादव, पवन यादव, अजित यादव, सुरेश यादव, गार्गी सिंह पटेल, बृजेश गोड, पुट्ठी खान, जगमेंद्र यादव, बाला सिंह, नरेन्द्र यादव मुन्ना, इबरार खान, परवेज खान, जानकी देवी, सुबाष यादव, गणेश गुप्ता, अजहर, सीताराम प्रजापति, रमेश यादव बबलू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता इकलाख खान व संचालन आतिफ खान ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights