34.4 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

टीआर दिनकर ने जनसम्पर्क कर कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। कांग्रेस कमेटी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव टीआर दिनकर ने गुरुवार को क्षेत्र के भगवानपुर व प्रतापपुर गांव में जनपसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। साथ ही कांग्रेस का प्रतिज्ञा-पत्र बांटा। वहीं कुछ लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियों को गिनाया।

साथ ही आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें। कांग्रेस से जुड़े और दूसरों को भी जोड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि चुनाव के बाद कांग्रेस सूबे की सत्ता में लौट सके। बताया कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो महिलाओं को नौकरी व अन्य क्षेत्रों में उचित भागीदारी व प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। साथ ही 40 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस का नेतृत्व महिला प्रत्याशियों को करने का अवसर मिलेगा। साथ ही महिलाओं के रसोई के बजट को संतुलित रखने के लिए तीन सिलेंडर कांग्रेस मुफ्त देगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights