24.9 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

पुलिस ने आपरेशन मजनू चलाकर मनचलों को दी हिदायत

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। बलुआ पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आपरेशन मजनू का अभियान चलाया। कई मजनुओं को पकड़कर हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मच गया। बलुआ पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो के इर्द-गिर्द, कस्बा व बाजारों में ऑपरेशन मजनू का अभियान चलाया। इस दौरान बिना मतलब के खड़े संख्या में युवाआंे को पकड़कर थाने ले आए। कुछ देर बाद बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने हिदायत देकर छोड़ दिया। बलुआ पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मच गया। बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिना मतलब के विद्यालयो के पास या फिर छुट्टी होने पर घूमते फटकते नजर आये तो खैर नहीं। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। सादे ड्रेस में हमारे कर्मी नजर रखेंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights