चंदौली में आप प्रत्याशी रत्ना सिंह के समर्थन में किया रोड शो
Young Writer, चंदौली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन शनिवार को चंदौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चंदौली नगर में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रत्ना सिंह के समर्थन रोड शो किया। केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों व कार्यों को मजबूती के साथ चंदौली की जनता के बीच रखा। कहा कि जनता बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य का अधिकार रखती है। सरकार ने आज तक चंदौली की जनता को ऐसी सुविधाओं से वंचित रखा है। चंदौली नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व हुआ तो दिल्ली सरकार की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं देवे का वादा किया। साथ ही चंदौली को भ्रष्टाचार मुक्त करके जनता के दरवाजे तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने के वादे किए।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन आम आदमी पार्टी की नगर पंचायत चंदौली की प्रत्याशी रत्ना सिंह के पक्ष में रोड शो करने के लिए सुबह चंदौली पहुंचे। केंद्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करने के बाद नगर पंचायत की जनता से मिलने के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने पूरे नगर का भ्रमण किया। उनके साथ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम देखने को मिला।

इमरान हुसैन ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है जबकि आम आदमी पार्टी मुद्दों की राजनीति करती है। प्यार की राजनीति करती है। इसीलिए आज आम आदमी पार्टी की दिल्ली व पंजाब में सरकार है। कहा कि आप सभी लोग बिना डरे मतदान करें। प्रत्याशी रत्ना सिंह स्नेह, प्यार के साथ अपना मत देकर सशक्त बनाएं। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी अभिनव राय ने कहा कि पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव कहा कि आम आदमी पार्टी सभी धर्म सभी जातियों की पार्टी है इसीलिए आम आदमी पार्टी पहाड़ों से लेकर मैदानों तक फैल रही है।

आज आप की दो राज्यों में सरकार बन चुकी है और आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि अबकी बार चंदौली में झाड़ू चलेगी, गंदगी की सफाई होगी और भ्रष्टाचार की भी विधिवत सफाई होगी। चेयरमैन प्रत्याशी रत्ना सिंह ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के लिए वोट देने का आह्वान किया। कहा कि अबकी बार चंदौली के मतदाताओं को बेहतर सुविधाओं के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस अवसर पर पंकज सिंह, जिला महासचिव प्रवीण चौबे, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान पांडेय, जिला सचिव राजकुमार खरवार, मोहम्मद सुलेमान, प्रवीण कुमार तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, सौरभ उपस्थित रहे।