23.9 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

उत्तर प्रदेश से समाप्त हो रहा माफियाराजः डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। श्री नेहरू आदर्श औद्यौगिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलिया मजिदहा में केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय ने बिद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय कामता प्रसाद पाण्डेय की मूर्ति का अनावरण माल्यार्पण करके किया। बिद्यालय परिसर में आये अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। विद्यालय के बच्चो द्वारा नाटक मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम,स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक आलोक पाण्डेय ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर समान्नित किया।

पलियां स्थित विद्यालय में मूर्ति अनावरण करते केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय।
पलियां स्थित विद्यालय में मूर्ति अनावरण करते केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पाण्डेय।

इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति से बहुत सीख मिलती है। मंचन में ऊपर से आने वाले योजनाओं को कैसे खत्म हो जाता है ये बच्चो ने मंचन में बताया। वास्तव में ये हमें सीख देते है। पहले जो घोटाले होते थे उसे प्रधानमंत्री ने खत्म कर दिया। आज आतकंवाद, गुंडागर्दी खत्म हो रही है। प्रदेश से भी माफियाओं के खात्मा हो रहा है। कहा कि स्वर्गीय कामता प्रसाद ने फक्कड़ी होते हुए भी क्षेत्र मे शिक्षा का अलख जगाया। भूपौली से चहनियां की सड़क 67 करोड़ में बनाने के लिए स्वीकृत हो गयी है। चन्दौली से तीरगांवा तक की सड़क का कार्य भी चल रहा है। काम की कोई सीमा नही होती है।

बाबा कीनाराम रामगढ़ में भी कार्य चल रहा है। नगवा व चोचकपुर पुल की भी स्वीकृति मिल गयी है। ये मेरा संकल्प है कि देश पांचवा स्थान मिले ये मेरे संसदीय क्षेत्र में होगा। धार्मिक स्थलों का विकास करना है। विकास के लिए भाजपा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक साधना सिंह, ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल, सर्वेश कुशवाहा, हरबंश उपाध्याय, सूर्यमुनि तिवारी, सन्त त्रिपाठी, योगेंद्र मिश्रा, प्रभुनारायण सिंह लल्ला, हंसराज यादव, डा.बिंध्याचल तिवारी, शशिकला पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता रामदुलार पाठक व संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया ।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights