17.3 C
Chandauli
Friday, November 27, 2026

Buy now

बाइक सवार को बचाने में हवा में उछलकर गुमटी पर पलटी कार,चालक गंभीर

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फिल्मी अंदाज में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार डिवाइडर से करीब पांच फीट ऊंची उछलकर सड़क किनारे स्थित एक गुमटी पर जा पलटी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बिहार के भभुआ निवासी अजित कुमार कार से चंदौली से सकलडीहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बर्थरा गांव के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई और सड़क किनारे रखी गुमटी पर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक अजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा चिकित्सकों उसकी हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही कार के पलटने का दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights