33.2 C
Chandauli
Saturday, July 5, 2025

Buy now

युवाओं का साथ व बुजुर्गों का विश्वास भाजपा के साथः ओम प्रकाश सिंह

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। चंदौली से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश सिंह अपने चुनाव को अब मुकाम देने की ओर अग्रसर है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। ओमप्रकाश सिंह व भारतीय जनता पार्टी में आस्था रखने वाले कार्यकर्ता व समर्थक प्रचार-प्रसार को गति देने में पूरी शिद्दत से जुटे हुए है। इस दौरान सुबह से लेकर देर शाम तक वार्डों में चुनाव प्रचार चल रहा है। नारों व जयकारों से वार्डों का माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा हुआ है। वार्ड की एक-एक गली चुनावी प्रचार के शोर से गूंज रही है। सुबह हो या शाम या फिर रात चुनाव की कमान संभाले कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट मांगने का काम करते हुए नजर आ रहे हैं।

चंदौली नगर में अपने चुनाव प्रचार को गति देते भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह।
चंदौली नगर में अपने चुनाव प्रचार को गति देते भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह।

चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से संवाद स्थापित करते हुए ओम प्रकाश सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बखान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की सोच व उनके सिद्धांतों से आमजन को अवगत कराया। कहा कि सरकार माफियाओं के खिलाफ पूरी तरह से सख्त है। यूपी की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर आ चुकी है। आज हर कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया करा रही है।

इसके अलावा कौशल विकास मिशन से युवाओं के हूनर को तरासकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। चंदौली के विकास को भी भाजपा सरकार ने पंख लगाने का काम किया है। आज हम सभी सरकार के कामकाज की बदौलत ही जनता के बीच में है। कहा कि आज युवाओं का साथ व बड़ों का विश्वास भाजपा के साथ में है। ऐसे में लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता अपने घरों से बाहर निकले और एक बार फिर भाजपा को अपने मत से मजबूती प्रदान करने के लिए आगे आएं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights