26.7 C
Chandauli
Monday, February 16, 2026

Buy now

आस्था और खेल का संगम: महाशिवरात्रि पर 1600 मीटर की दौड़ में जमर दौड़े धावक

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा फिटनेस क्लब की ओर से जिले के एक गांव में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत गांव स्थित जगदीश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में प्रतिभागियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 1600 मीटर तथा बालिका वर्ग के लिए 800 मीटर दौड़ निर्धारित की गई थी। दौड़ प्रारंभ होते ही प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मार्ग के किनारे खड़े ग्रामीणों व कमेटी सदस्यों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के दौरान अनुशासन और खेल भावना का विशेष ध्यान रखा गया। बालक वर्ग में सत्येंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पांडेय द्वितीय स्थान पर रहे। सत्यदीप, अभिषेक कुमार और गगनदीप ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में रागिनी राजभर ने प्रथम, सृष्टि केशरी ने द्वितीय तथा रिया गिरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विजेताओं को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुभाष गिरी, प्रबंधक तारकेश्वर गिरी, ग्राम प्रधान प्रमोद पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन कमेटी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

प्रतियोगिता का मुख्य विवरण

  • आयोजक: बाबा फिटनेस क्लब।
  • स्थान: जगदीश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, चंदौली।
  • श्रेणियाँ: बालक वर्ग (1600 मीटर) और बालिका वर्ग (800 मीटर)।

विजेताओं की सूची

श्रेणीप्रथम स्थानद्वितीय स्थानतृतीय स्थान
बालक वर्ग (1600m)सत्येंद्र कुमारपांडेयसत्यदीप / अभिषेक / गगनदीप (उत्कृष्ट प्रदर्शन)
बालिका वर्ग (800m)रागिनी राजभरसृष्टि केशरीरिया गिरी

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights