Young Writer, चहनियां। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यह घटना दुखद घटना है मेरी संवेदना परिजनों के साथ है। प्रदेश में ऐसी घटनाओं के प्रति भाजपा सरकार संवेदनशील है जहां भी ऐसी घटनाएं हो रही है सरकार पूरी ईमानदारी से पीड़ित परिजनों के मदद का काम कर रही है। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर संभव मदद करेंगे। इस घटना के बाद जो भी मदद परिजनों को मिलने वाला है उसके लिए जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। तत्काल मौके पर जिलाधिकारी से वार्ता करके भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया। इस मौके पर अशोक मिश्रा, लल्ला सिंह, राणा सिंह, अजय सिंह, सतीश कुमार, मखचू तिवारी एवं इत्यादि लोग रहे।
गंगा में डूबे युवक का आठवें दिन भी नही चला पता
टांडा कला। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां (खण्डवारी) के रहने वाले 21 वर्षीय युवक नीतीश रस्तोगी के गंगा में डूबने के बाद आठवें दिन भी पता नहीं चल पाया। वह 10 दिसम्बर को मार्कण्डेय महादेव अपने दो दोस्तों के साथ दर्शन करने गया था। शनिवार को भी पुलिस, परिजन व ग्रामीण नाव से चोचकपुर घाट से जमनियां तक देर शाम तक तलाश किया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वही रात्रि में ब्यापार मण्डल के लोग थाने पर पहुंचकर एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग किया।
चहनियां (खण्डवारी) के रहने वाले सुनील रस्तोगी का भतीजा नीतीश रस्तोगी 10 दिसम्बर को चहनियां में एक मिष्ठान की दुकान पर काम करने वाले प्रिंस खरवार उर्फ गोलू व प्रिंस कुमार ग्राम प्रभुपुर के साथ शनिवार को बाइक से मार्कण्डेय महादेव स्नान व दर्शन पूजन को गये थे। तीन दिनों तक परिजन रिश्तेदार व सगे सम्बन्धियों के यहां पता किये। काफी तलाश के बाद थकहार कर मंगलवार को बलुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट चाचा सुनील रस्तोगी ने दर्ज कराने के बाद लगातार खोजबीन जारी है। गुरुवार व शुक्रवार को भी पूरे दिन टाण्डा कला, मार्कण्डेय घाट से लेकर सैदपुर, नगवा, चोचकपुर घाट के करीब तक नाव से पुलिस, परिजन व कस्बा के लोग देर रात तक तलाश किया। शुक्रवार की जमनिया गाजीपुर घाट तक पुलिस व ग्रामीणों ने शव की खोजबीन किया। उसी देर शाम को ब्यापार मण्डल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोग बलुआ थाने पर पहुंचकर एनडीआरएफ टीम से शव को तलाश करने की मांग किया। जिस पर बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने तत्काल अधिकारियो को रिपोर्ट प्रेषित किया।