37.2 C
Chandauli
Saturday, July 5, 2025

Buy now

महुअर में प्रशासन का छापा, सैकड़ों बोरी अनाज बरामद

- Advertisement -

चहनियां। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरकला गांव में जगदीश यादव के घर से सैकड़ो बोरी अनाज डंप करने पर सूचना पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रियंका पाण्डेय ने सोमवार को छापा मारकर अनाज कब्जे में ले लिया। वही अनाज डंप करने वाला फरार हो गया। मार्केटिंग इंस्पेक्टर की सूचना पर नायब तहसीलदार ने भी मौके पर निरीक्षण किया। विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
विदित हो कि इस बार गेंहू क्रय केंद्रों पर मानक से बहुत ही कम गेंहू पहुच रहा है। अनाज माफिया अनाजों अपने घरों व गोदामों में किसानों से गेहूं खरीदकर डंप कर रहे है। जिससे बाद में महंगे दामों पर ये बाजारों में बेच सके।  उपजिलाधिकारी मनोज पाठक के निर्देश पर सोमवार को मुखबिर की सूचना पर महुअर कला गांव में जगदीश यादव के घर पर विपणन अधिकारी प्रियंका पाण्डेय ने छापा मारा। इस दौरान वहां एक हजार के ऊपर धान, चावल, गेंहू, बाजरा डंप मिले। सभी अनाजों की सूची बनाकर अपने कब्जे में ले लिया। वही जगदीश यादव मौका देख फरार हो गया। विपणन अधिकारी के सूचना पर नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी ने मौका मुआयना किया। विपणन अधिकारी प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि ये लोग किसानों को प्रलोभन देकर अनाज खरीदकर डंप कर रहे है, ताकि बाजारों में बाद में महंगे दामों पर बेच सके। जबकि गेंहू क्रय केंद्रों पर देने पर जनता को सहूलियत मिलती है। ये अनाज डंप कर सरकार की मंशा को धूमिल कर रहे है। इनके खिलाफ बिधिक कार्यवाही किया जायेगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights