चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया जहा सेतु निगम की निर्माण इकाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया साथ ही जूनियर इंजीनियर निलंबित कर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की। प्रथम दृष्टया लापरवाही के संकेत मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदाई संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के तहत सेतु निगम की निर्माण इकाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, जूनियर इंजीनियर गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, सहायक अभियंता अविनाश कुमार आर्या और प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

