36.3 C
Chandauli
Tuesday, July 8, 2025

Buy now

Chandauli:नेगुरा गांव पहुचा बसपा का प्रतिनिधिमंडल मृतक बादशाह खान के परिजनों मिलकर जाना हाल,पीड़ित परिवार का किया आर्थिक मदद

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में हत्याकांड को लेकर बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल बुधवार मृतक बादशाह खान के पीड़ित परिवार से मिला। और उनको ढाढस बधाने के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की। और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। वही सरकार से मांग किया कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये का मुवावजा दिया जाए। जिससे पीड़ित परिवार का भरण पोषण हो सकें। साथ ही हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार सलाखों के पीछे डाला जाएं।


इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा भाजपा सरकार में अपराध चरम पर हैं। हत्या लूट अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके बावजूद भाजपा की प्रदेश सरकार ऐसे अपराधों को नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। भाजपा सरकार में पुलिस निर्दोषों को फंसाने का काम कर रही है। सैयदराजा पूर्व प्रत्यासी अमित यादव लाल ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। जब तक पुलिस निष्पक्ष होकर कार्य नहीं करेगी। तब तक प्रदेश में अपराध नहीं रुकने वाला नही हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। जिससे प्रदेश में हर दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चकिया पूर्व प्रत्यासी विकास आजाद ने कहा कि कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा साबित हो चुका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका हैं। जिससे बदमाश बड़े बड़े घटना को अंजाम दे रहें है। इस दौरान तिलकधारी बिंद, संतोष भारती, छोटू भारती, होरी लाल, राजन खान, मुन्ना यादव, राजेन्द्र प्रजपति, राजेश कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहें

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights