23 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Chandauli:सर्प दंश से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के उसरौवली गांव निवासी एक युवक की सर्प दंश से मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर आगे कार्रवाई में जुट गई। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया
बताते हैं कि उसरौवली गांव निवासी राहुल 21 वर्ष खाना खाकर सोमवार की रात सो रहा था। इसी दौरान सर्प ने डस लिया है। जब इसकी जानकारी परिजनों को भी तो आनन-फानन उसे उपचार के लिए पंडित कमलापति संयुक्त जिला चिकित्सालय ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। चिकित्सकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दिया। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights