चंदौली। सकलडीहा रोड स्थित एमडी नरसिंग व पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मानव विकास एवं कल्याण संस्था द्वारा नरसिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं में नाटक मंचन व नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार के मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्सिंग एवं फार्मेसी क्षेत्र मानव सेवा का है। चिकित्सक का काम बस दवा की पर्ची लिखना होता हैं। लेकिन मरीजों की देखभाल नर्सिंग को ही करना होता हैं। अपने उपचार से रोगियों में प्रेम और विश्वास पैदा करने से उनका आधा रोग खुद कम हो जाता हैं। हमेशा अपना कार्य को मानव सेवा मानकर करें। उससे अपने जीवन मे कभी असफल नही होंगे।

विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा ने कहा कि मरीज के प्रति आपका व्यवहार व प्रेम उनके लिए दवा का काम करता है। रोगी में विश्वास जगाना बहुत जरूरी है। जिन छात्र व छात्राओं की विदाई हो रही है। वह जिस हॉस्पिटल में भी जाएं रोगियों की सेवा करें निश्चित रूप से सफल रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकार सदर देवेंद्र कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सेवा परमो धर्म की तर्ज पर कार्य करना चाहिए। नर्सिंग क्षेत्र को आपने चुना है। संस्था के अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जितना कुछ आप लोग कॉलेज से सीखे हैं। उसकी महक बाहर बिखरते रहिए कभी भी आप छात्र-छात्राओं को हमारी जरूरत पड़ती है। तो हमारा दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला रहेगा। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, फेकन प्रसाद, राम भजन, बृजमोहन मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश, बृजेश प्रधान, राम आशीष प्रधान, विजय प्रधान, आनंद, जय सिंह, अर्जुन आर्य, शिवकुमार, यमन सिंह, अजीत सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, यासमीन, सुशील, रोहित, शिवम, प्रीति, सोनम, खुशबू, आरती, प्रतिमा सरकार, विनीता, दिलीप, रिंकू, अभिषेक, संतोष, बृजेश, अनुष्का, निधि, दिव्या लक्ष्मी, आदि मौजूद रहे।

