25 C
Chandauli
Thursday, March 19, 2026

Buy now

चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, एक दर्जन लग्जरी वाहनों के उतारे काली फिल्म मचा हड़कंप

- Advertisement -


चंदौली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार को सीओ सदर राजेश राय ने पुलिस टीम के साथ नगर स्थित पुलिस चौकी के समीप दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन  वाहनों लगे काली फिल्म हटाए, वहीं दो पहिया वाहनों पर बैठे तीन सवारियों का ई चालान किया। इस अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया
इस दौरान सीओ राजेश राय ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए नगर व क्षेत्र में प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो साथ ही पुलिस संदिग्धों व अराजकतत्वों पर विशेष ध्यान दे रही है। चुनाव में दखल डालने वाले किसी भी हाल में बख्से नही जाएंगे। चेकिंग अभियान में चार पहिया वाहनों पर लगे काली फ़िल्म को उतारा गया है। साथ ही बिना हेलमेट दो पहिया वाहन सवारों को हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई। इस दौरान कोतवाल गगन राज सिंह, अमित मिश्रा, शिवबाबू यादव, पीएसी व पुलिस बल मौजूद रहें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights