36 C
Chandauli
Monday, March 9, 2026

Buy now

Chandauli:कीटनाशक के दुकानों पर धमकी कृषि विभाग की टीम 9 दुकानों से नमूने अधिग्रहित कर सात दुकानदारों को जारी किया कारण बताओ नोटिस,मचा हड़कंप

- Advertisement -


चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने 20 दुकानों पर छापेमारी कर 9 दुकानों से नमूने अधिग्रहित कर सात दुकानों को कारण बताओं नोटिस जारी किया। जिससे दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में कीटनाशक के दुकानों पर छापेमारी की गई है। जहां किसानों को उचित मूल्य व गुणवत्ता युक्त कीटनाशक दवाओं को देने का निर्देश दिया गया है। यदि इसी इसमें किसी दुकानदार द्वारा लापरवाही पाई जाती है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग टीम के द्वारा कुल 20 दुकानों पर छापेमारी की गई है। जिसमें नौ दुकानों से नमूने लिए गए हैं साथ ही सात दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं। आगे भी टीम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा, रमेश सिंह यादव, चंदन सिंह, अखिलेश पांडे, आदि मौजूद रहे

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights