19.5 C
Chandauli
Saturday, October 24, 2026

Buy now

Chandauli:नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक से टकराई तेज़ रफ़्तार डंफर, केबिन में घंटो फसा चालक दो घंटे रेस्क्यू कर पुलिस व एनएचएआई की टीम ने निकाला बाहर,हालत गंभीर

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार डंफर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें डंफर का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर फस गया। भीषण हादसे की देख मौके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस की दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस व एनएचएआई टीम ने दो घंटे के कड़ी मस्कत के बाद रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं।


बताते हैं कि बिहार प्रान्त निवासी दीपक कुमार अपनी डंफर वाहन लेकर वाराणसी की तरफ से बिहार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो सवैया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर पहुचा की अचानक डंफर अनियंत्रित हो गई। और खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में डंफर का केबिन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक उसके अंदर फस गया। इस भीषण हादसे को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। और चालक को केबिन से निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नही लगी। उन्होंने तत्काक घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस व एनएचएआई की टीम ने क्रेंन की सहायता से रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला और इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights