43.6 C
Chandauli
Sunday, June 1, 2025

Buy now

Chandauli:गौ तस्करी में लिप्त दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित,मुकदमा दर्ज

- Advertisement -


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के साथ गौ तस्करी पर लगाने लगाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। एसपी ने गौ तस्करी में लिप्त दो सिपाहियों को तत्काक प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना सैयदराजा में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज कराया हैं। इस कार्यवाई से विभाग में हड़कंप मच गया हैं।
दरसअल जनपद के बॉर्डर पर लगातार चेकिंग अभियान के बाद भी एसपी आदित्य लांग्हे को गौ तश्करी की लगातार शिकायत मिल रही है। जिसमें तस्करों से पैसे वसूली कर वाहनों को छोड़ दिए जाने की बात सामने आ रही थी। उक्त सूचना पर एसपी आदित्य लांग्हे ने टीम गठित कर अपर पुलिस अधीक्षक को जांच का आदेश दिया था। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया डायल 112 पर तैनात सिपाही सतेन्द्र यादव व थाना चकरघट्टा तैनात सिपाही अजय पटेल दोषी पाए गए। जिसे एसपी ने तत्काल दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के विरुद्ध थाना सैयदराजा में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया हैं। एसपी के इस कार्यवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights