25.3 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

वैज्ञानिक चले गांव की ओर टीम को विधायक ने दिखाई हरी,बोले सरकार की योजनाओं का किसान उठाएं लाभ

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वैज्ञानिक चले गांव की ओर वैज्ञानिकों के टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सरकार व कृषि मंत्रालय द्वारा गांव के किसानों तक वैज्ञानिकों व अधिकारियों को सीधे संवाद के इस योजना की प्रसंसा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र अथवा प्रदेश की सरकार द्वारा किसानों को खेती में तकनीकी जानकारी देने के लिए कृषि वैज्ञानिकों को किसानों के बीच भेजा जा रहा हैं। इस अभियान में वैज्ञानिक सिधे किसानों से संवाद स्थापित कर वैज्ञानिक खेती ,मृदा स्वास्थ्य, फसल बीमा योजना,किसान सम्मन निधि,मोटे अनाज अनाज की खेती, प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देने के साथ खेती के लिए आव्हान करेंगे। साथ ही किसानों की समस्या को सरकार तक पहुचाने का काम करेगें। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र रघुवंशी,उप निदेशक भीमसेन,डॉ टी चौबे, डॉ विजय बहादुर सिंह,डॉ अभयदीप गौतम,डॉ रितेश सिंह गंगवार,स्नेहा प्रभा अभिषेक त्रिपाठी, मयंक सिंह, दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights