29.1 C
Chandauli
Thursday, August 21, 2025

Buy now

Chandauli:थानाध्यक्ष संजय सिंह ने नगर के संभ्रांत नागरिकों व मुस्लिम बंधुओं संग की पीस कमेटी की बैठक,बोले सभी धर्म के लोग एकजुट होकर मनाए ईदुल-अजहा का त्योहार

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली में शनिवार को थानाध्यक्ष संजय सिंह ने नगर के संभ्रांत नागरिकों व मुस्लिम बंधुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की जिसमें उन्होंने सभी लोगों को बताया कि आगामी त्योहार ईदुल अजहा पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह के तरीके से प्रतिबंधित रहेगी। बकरे की कुर्बानी अपने घर में करें साथ ही कुर्बानी के अवशेष बाहर न फेंकें। इस पर्व को सभी लोग मिलजुलकर पारंपरिक तरीके से मनाएं।
उन्होंने कहा कि त्योहार खुशी और उल्लास का प्रतीक होता है। सभी धर्म के लोग एकजुट होकर त्योहार मनाए। सभी धर्म के लोग सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करें। व सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काउ पोस्ट न डाले कहा कि त्योहार में असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहना जरूरी है। अफवाह या भ्रामक सूचना से सावधान रहें। प्रशासन हर स्तर पर पूरी तरह मुस्तैद है। किसी की संदिग्ध गतिविधि या जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें त्यौहार में व्यवधान डालने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान थानाध्यक्ष क्राइम दुर्गेश यादव, कस्बा इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह, मौलाना ओवैस, इमरान सिद्दीकी, मकसूद अंसारी,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights