19.9 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

Chandauli:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत,नंबर प्लेट से शिनाख्त में जुटी पुलिस

- Advertisement -


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के पालपुर शेरवा पुल पर सोमवार को तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक लगभग 35 वर्ष की मौत हो गई। मौक़े पर पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि शेरवा पुल के पास सड़क हादसे में एक बाईक सवार युवक की मौत हो गई हैं। जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। साथ ही बाईक के नंबर प्लेट से पता लगाया गया हैं जो सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुडा गांव का बताया जा रहा हैं। जल्द ही युवक का शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights