19.9 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

Chandauli:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत,कार्यवाई में जुटी पुलिस

- Advertisement -


शहाबगंज। थाना छेत्र के पालपुर शेरवा पुल पर सोमवार को तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। मौक़े पर पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुन्देहरा गांव निवासी गुड्डू चौहान 32 वर्ष अपने बाइक से किसी रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटते समय जैसे ही वो पालपुर शेरवा पुल के समीप पहुचा की किसी तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उसके बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में उसकी बाईक बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। साथ ही गुड्डू के सर में गभीर चोटें आई। जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि शेरवा पुल पर सड़क हादसे में एक बाईक सवार युवक की मौत हो गई हैं। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights