20.5 C
Chandauli
Thursday, March 12, 2026

Buy now

Chandauli:पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय चोर को किया गिरफ्तार,300 मीटर भूमिगत केबिल के साथ स्कॉर्पियो हाइड्रा व डीसीएम बरामद

- Advertisement -


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक नगर क्षेत्र के ताहिरपुर गांव के समीप 300 मीटर 11 केवी भूमिगत बिजली केबल तार एक स्कॉर्पियो एक हाइड्रा एक डीसीएम व फर्जी बिल्टी के साथ तीन अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार कर लिया भूमिगत केबिल का अनुमानित कीमत चार लाख सत्तर हजार रुपए बताया जा रहा है। उक्त मामले का खुलासा रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर ने व सीओ राजीव सिसोदिया ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
उन्होंने बताया कि मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना भूमिगत बिजली केबल (तार) जिसको कुछ चोर ले जाकर औद्योगिक नगर क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में रखे है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा औद्योगिक नगर क्षेत्र के ताहिरपुर गांव से एक स्थान पर रखे हुए भूमिगत बिजली केबल (तार) एक सफेद रंग की स्कार्पियो को बरामद करते हुए 03 शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तो को गिरफ्तार गिया गया। चोरों ने ठेकेदार बनकर औद्योगिक नगर टेंगरा मोड व रामनगर में चलने वाले एक हाइड्रा एक डीसीएम को किराए पर लेकर गणपति अपार्टमेंट के सामने कटेसर से एक किमी का तार चुराया था। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम नवीन कुमार शर्मा उर्फ प्रकाश निवासी ग्राम रीठ थाना एकमा जिला सारण बिहार राजू कुमार निवासी ग्राम घोसौत थाना सिवाई पट्टी जिला मुजफ्फरपुर बिहार मोहित कुमार राम निवासी ग्राम छितरौलिया थाना एकमा जिला सारण बिहार बताया कहा कि भूमिगत बिजली केबल(तार) जिसको हम लोग गणपति अपार्टमेंट के सामने कटेसर से दिनांक 24 मई को रात्रि 11.00 बजे ठेकेदार बनकर एक किलोमीटर का तार चोरी किए थे। जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपए है।जिसको हमने फर्जी बिल्टी के आधार पर बिहार बेचना चाहते थे। जिसमें से 700 मीटर का ऑर्डर मिला था। तो जिसे हम लोगो ने 700 मीटर चोरी के तार को बिहार ले जाकर बेच चुके है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights