28.4 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

विकसित कृषि संकल्प अभियान में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी खेती की जानकारी

- Advertisement -


चंदौली। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिगना गांव में जन चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ एस के तिवारी ने किसानों को उन्नतशील सब्जी के बीज की जानकारी दी। साथ ही खेत मे कोड़ाई बुवाई व सब्जी लगाने के विधि को बताया। जिससे किसानों की आमदनी दुगनी हो सकें। डॉ चंदन सिंह किसानों को खेत से मिट्टी लेने का नमूना इफको के एसएफए मयंक सिंह ने बताया कि दानेदार डीपीपी का विकल्प नैनो डीएपी है। धान की नर्सरी में नैनो का प्रयोग करने से खेतों में पैदावार अच्छी होगी। साथ ही किसान खेत में अधिक लागत लगाने से बच जाएंगे। खेतो में नैनो के प्रयोग से मिट्टी में उर्वरकता बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने किसानों को खेतों में छिड़काव के लिए ड्रोन की बुकिंग के लिए बताया इस मौके पर डॉ मनीष कुमार सिंह,डॉक्टर अनुराग, चौरसिया,निशकांत मौर्य, पीयूष कुमार,रामप्रवेश आदि लोगों में मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights