30.5 C
Chandauli
Friday, June 20, 2025

Buy now

Chandauli:सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत,पांच घायल

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित चंदौली-मझवार स्टेशन के समीप शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वही ट्रक चालक मय वाहन मौक़े से फरार हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि गाजीपुर जिले के मोहम्दाबाद गांव निवासी नसुरीद्दीन अंसारी उर्फ 35 वर्ष कांशीराम आवास पॉकेट संख्या चार में पर रहता था। और ऑटो पर हेल्पर का काम करता था। साथ मुर्गा मंडी में मजदूरी करता था। जो किसी काम से नेशनल हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार ट्रक उसको जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में नसरुद्दीन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। और उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की देख मौक़े पर आस-पास के लोगों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के एक युवक की मौत हो गई हैं। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
वही दूसरी ओर सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात मैजिक व ट्रैक्टर की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि गया जिले के मजदूर अलीगढ़ में मजदूरी करते थे। मजदूरी करने के बाद परिजनों के साथ ट्रैक्टर से सवार होकर गया जा रहे थे। जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समय पहुंचे तो ट्रैक्टर खड़ी कर चालक ट्राली का टायर देखने लगा। इसी दौरान मैजिक ने ट्रैक्टर की ट्राली में टक्कर मार दिया। इसमें रिंकू देवी 32, रोहित 18, सुनील 24,बेगम 36 बाबी 10 शामिल है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights